प्राकृतिक सौंदर्य से भरा देश वियेतनाम.

DJI 0050 1024x576 1

वियेतनाम एक प्राकृतिक सौंदर्य से भरा दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है, जिसकी राजधानी हनोई (HANOI) और सबसे बड़ा शहर हो ची मिन्ह सिटी (HO CHI MINHI CITY) है. जिसे इससे पहले ” साइगॉन ” के नाम से जाना जाता था.

वियेतनाम अपनी खूबसूरत समुद्री तटों, नदियों, बौद्ध पैगोडा और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है; इसकी सीमा चीन, लाओस और कंबोडिया से लगती है, और यह एक साम्यवादी राज्य है जहाँ अर्थव्यवस्था मिश्रित है.

इसके उत्तर में चीन, उत्तर-पश्चिम में लाओस, दक्षिण-पश्चिम कंबोडिया है. दक्षिण चीन सागर, और थाईलैंड की खाड़ी इसकी समुद्री सीमा है.

वियेतनाम में वियतनामी डोंग (VND) का चलन चलता है. यहाँकी जनसंख्या लगभग 103.8 मिलियन है. यह दुनिया में 15वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है. यहां पर 85% आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है.

वियेतनाम का 3,400 किलोमीटर से अधिक लंबा तट है.

वियतनाम अपनी अनोखी संस्कृति, स्वादिष्ट भोजन (जैसे फो और अंडे की कॉफी), और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहाँ दुनिया की सबसे बड़ी गुफा (सोन डूंग) है. जिसकी लंबाई लगभग 9 किमी है. यह काजू और कॉफी का एक प्रमुख निर्यातक है, जहाँ लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं और वियतनाम युद्ध में गुरिल्ला तकनीक से जीत हासिल की थी.

वियतनाम 54 जातीय समूहों का घर है, जिनकी अपनी भाषाएँ और रीति-रिवाज हैं. यह बौद्ध धर्मका तीसरा सबसे बड़ा देश है और लोग अक्सर पारंपरिक प्रतीकों (जैसे कछुए) की पूजा करते हैं. वियतनामी लोग आमतौर पर मिलनसार और खुले विचारों वाले होते हैं, और भाषा की बाधा के बावजूद मदद करने को तैयार रहते हैं.

यह देश दुनिया के उन शीर्ष देशों में से एक है जहाँ सबसे ज़्यादा धूम्रपान किया जाता है, पुरुष और महिलाएँ दोनों. वियतनामी भोजन में पाँच मूल स्वाद (मीठा, खट्टा, तीखा, कड़वा, नमकीन) का संतुलन होता है. यहाँ अंडे से बनी कॉफी (Egg Coffee) बहुत लोकप्रिय है, जिसमें अंडे की परत होती है.

चावल यहाँका मुख्य भोजन है और नूडल्स दूसरे स्थान पर हैं. वियेतनाम

काजू का सबसे बड़ा उत्पादक है.दुनिया के लगभग 30% काजू वियतनाम से आते हैं. यहाँ 8 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं.

वियतनाम युद्ध में वियतनाम ने गुरिल्ला तकनीक का इस्तेमाल कर अमेरिका को हराया था. वियतनाम में नया साल 1 जनवरी को नहीं, बल्कि फरवरी के पहले सप्ताह में मनाया जाता है, जिसमें बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए शोर-शराबा किया जाता है.

वियतनाम युद्ध 1955 से 1975 तक चलने वाला एक अति क्रूर और विवादास्पद संघर्ष था. इसमें सोवियत संघ और चीन द्वारा समर्थित साम्यवादी उत्तरी वियतनाम और संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य सहयोगियों द्वारा समर्थित साम्यवाद-विरोधी दक्षिण वियतनाम के बीच मुकाबला हुआ था. यह संघर्ष उत्तरी वियतनाम की जीत और देश के पुनः एकीकरण के साथ समाप्त हुआ था.

वियतनाम एक ऐसा देश जिसका नाम लेते ही ” VIETNAM WAR ” की याद आती है. ये एक ऐसा देश जिसने अमेरिका के 58000 सैनिकों को मार कर अमेरिका से युद्व जीता था.1955 से शुरू होकर ये लड़ाई सन 1975 तक चली थी. इस लड़ाई में अमेरिका ने नई तकनीक का इस्तेमाल किया, लेकिन इससे आम लोगों की जानें गईं, वहीं, वियतनाम ने गोरिल्ला तकनीक अपनाई जो ज्यादा कारगर साबित हुई , और वियतनाम ने इस युद्ध को जीत कर पूरे विश्व को आश्चर्यचकित कर दिया था. इस युद्ध को ” वियतनाम वॉर ” के नाम से जाना जाता है.

वियतनाम में खरीदारी के लिए यह लोकप्रिय जगह प्रांत की सबसे बड़ी जगह है. यह भोर में ही खुल जाती है और यहाँ झींगे, स्क्विड, मछली, घोंघे, क्लैम और केकड़े जैसे सस्ते समुद्री भोजन की बोलबाला है. अगर आप स्वादिष्ट और प्रामाणिक वियतनामी भोजन का स्वाद लेना चाहते हैं, तो सुबह का समय इस बाज़ार में आने का सबसे अच्छा समय है.

वियतनाम मोटरसाइकिल निर्माता संघ के अनुसार, प्रतिदिन 8,000 से अधिक मोटरसाइकिलें बिकती हैं, जो करीब हर मिनट 6 नई मोटर साइकिलों की खरीद के बराबर है.

(स्रोत: tuoitre.vn )

वियतनामी ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चूहों को खाने की प्रथा चली आ रही है, जब किसान वर्ग भोजन की कमी से जूझ रहे थे. बाढ़ के मौसम में, धान के खेतों से चूहे अपना आश्रय खो बैठते हैं और ऊंचे इलाकों में चले जाते हैं तब लोग भोजन के लिए चूहों को पकड़ने के लिए इकट्ठा होते हैं. यह प्रथा कई पीढ़ियों से चली आ रही है: चूहे का मांस आज भी वियतनामी व्यंजन है, जो गीले चावल की खेती की संस्कृति का एक अभिन्न अंग है.

चूहों के अलावा, सांप भी कई वियतनामी लोगों का मुख्य भोजन है. अपने अनूठे खाद्य स्रोत के कारण, सांप का मांस अन्य आम व्यंजनों की तुलना में महंगा होता है. कई क्षेत्रों में, लोग इस विशिष्ट भोजन में विशेषज्ञता रखने वाले रेस्तरां को मांस उपलब्ध कराने के लिए सांपों के फार्म भी बनाते हैं.

वियतनाम के बारे में रोचक तथ्य :

*** वियतनाम की जनसंख्या 2023 के अनुसार लगभग 9.90 करोड़ है.

*** दुनिया भर में वियतनाम को एस आकार के देश के रूप में जाना जाता है. इस देश की सीमा इस तरह से दिखाई देती है, जैसे कि यह अंग्रेजी वर्णमाला अक्षर एस की तरह है.

*** वियतनाम का हो ची मिन्ह शहर सबसे बड़ा शहर है और इसकी आबादी लगभग 90 लाख है. दुसरा सबसे बड़ा शहर हनोई है और दोनों शहर बेहद ही खूबसूरत और रात को भी यहां चहल पहल दिखते हैं.

*** वियतनाम का ध्वज लाल रंग का है और इसके मध्य में चमकीला पीला पांच सितारा है. लालरंग क्रांति और स्वतंत्रता के आंदोलन में शहीद लाल रंग वाले देशभक्तों के खून का प्रतिनिधित्व करते हैं और पीले सितारे वियतनामी समाज के पांच मुख्य संप्रदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं.

*** वियतनाम में सोन डूंग (Son Doong) नाम की गुफा का नाम दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मणि है. यह वियतनाम की सबसे बड़ी गुफा सन 1990 में खोजी गई थी जो कि एक विश्व खनिज स्थल है. यह गुफा फोंग न्हा-को बिंग नेशनल पार्क में स्थित है.

*** वियतनाम एक उष्णकटिबंधीय देश होने के बावजूद, इस देश की जलवायु मानसून से बेहद प्रभावित है. इस कारण यहां पर कई बार धूप खिली रहने पर भी वर्षा और उच्च आद्रता रहती है. वियतनाम में साल भर तापमान 17 से 29 डिग्री तक रहता है और यहां वियतनाम के उत्तर में स्थित सा पा नाम के पहाड़ी शहर में बर्फबारी भी होती है.

*** चीन के हजार से अधिक वर्षों तक उपनिवेशीकरण के कारण वियतनाम में साहित्य और भाषा चीन से काफी प्रभावित है. 13वीं शताब्दी तक यहां वियतनामी लिखित भाषा में मूल रूप से चीनी अक्षरों का उपयोग होता था.

*** वियतनाम ने बाद में चु नोम नामक अपनी लिपि बनाई, जो कि चीनी लेखन प्रणाली पर आधारित थी. 17वीं सदी में वियतनाम ने लेखन के लिए विशेषक के साथ लैटिन वर्णमाला को अपनाया.

*** हो ची मिन्ह वियतनाम के पहले राष्ट्रपति थे जिनको अंकल हो कहा जाता था और उनकी मृत्यु 1969 में हुई थी. उनके पार्थिव शरीर को हनोई में एक समाधि के रूप में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है. कई वियतनामी लोगों के लिए, यह जगह एक धार्मिक तीर्थयात्रा का गंतव्य है.

*** विएतनाम में साक्षरता दर कुल 95.75% है और बेरोजगारी दर सबसे कम लगभग 2 % ही है.

*** अधिकाँश वियतनामी किसी विशेष धर्म का पालन नहीं करते है, इसके बजाय वे प्रथाओं को ज्यादा मानते है. विएतनाम में आधी से ज्यादा आबादी महायान बौद्ध धर्म के अनुयायी है.

*** विएतनाम एक बहुजातीय देश है. विएतनाम में सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त 54 जातीय समूह है, प्रत्येक की अपनी भाषा और संस्कृति है। विएतनाम की जनसँख्या के 86% लोग कीन्ह जातीय समूह के है, जो मुख्य रूप से डेल्टा और तटीय प्रांतों में रहते है.

*** विएतनाम में कमल को राष्ट्रिय फूल का दर्जा मिला है. कमल वियतनामी लोगों की भावना का और शुद्ध सौंदर्य का प्रतिक है, जो कीचड़ से ख़राब नहीं होता है.

*** अगर आप कॉफ़ी के दीवाने है, तो आपको जानकर ख़ुशी होगी की कॉफ़ी एक्सपोर्ट करने के मामले में विएतनाम, ब्राज़ील के बाद दूसरा सबसे बड़ा कॉफ़ी निर्यातक देश है.

*** वियतनामी लोग अपने पारंपरिक त्योहारों को मनाने लूनर कैलेंडर का पालन करते हैं. इसलिए वे अपना नया साल फरवरी में बनाते हैं.

*** वियतनाम में पारंपरिक तरीके से शादियां की जाती है और इसको शुभ अवसर माना जाता है. पश्चिमी शादियों में सफेद रंग प्रमुख है वही वियतनामकी शादी में लाल रंग अधिक सांस्कृतिक महत्व रखता है.

*** फो (Pho) नाम की एक नूडल सूप डिश है जिसे वियतनाम का राष्ट्रीय फूड कहा जाता है. यह राइस नूडल्स डिश है जो वियतनामी परंपरा का हजारों सालों से हिस्सा रहा है.

*** वियतनाम ड्रैगन फ्रूट का सबसे बड़ा निर्यातक देश है. यहां ड्रैगन फ्रूट की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और ड्रैगन फ्रूट में पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्व के कारण इसकी मांग दुनिया भर में है. पूरे एशिया और यूरोपके मार्केटमें वियतनामसे आए हुए ड्रैगन फ्रूट की हिस्सेदारी सबसे अधिक है.

*** वियतनाम का राष्ट्रीय खेल दा काऊ (Da Cau) है. यह अनोखा और पारंपरिक खेल है, जो फुटबॉल और बैडमिंटन के कुछ तत्वों का कॉन्बिनेशन है. वियतनाम के लोगों का फुटबॉल सबसे पसंदीदा खेल है.

*** दूसरी सदी से लेकर 17वीं शताब्दी तक वियतनाम में चंपा राजवंश का प्राचीन हिंदू राज्य था. जिस वजह से यहां पर भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार हुआ. वियतनाम में कई प्राचीन हिंदू मंदिर स्थित है.

*** वियतनाम में एक बेहद असामान्य पेय मिलता है, जिसे स्नेक वाइन कहा जाता है. इस पर में सांप और बिच्छू को बोतल में बंद कर उसके ऊपर चावल रखा जाता है और सांप और बिच्छू के जहर के असर को खत्म करने के लिए इथेनॉल की मात्रा डाली जाती है. इस शराब को वियतनाम के लोग बड़े चाव से पीते हैं और वियतनाम में कुछ हद तक यह प्रसिद्ध शराब है.

*** वियतनाम के लोग अंडा मिक्स करके बनाई हुई कॉफी बड़े चाव से पीते हैं. इसमें अंडे को मीठे गाढ़े दूध कस्टर्ड के साथ 10 मिनट तक फेटा जाता है और कॉफी के ऊपर डाला जाता है.

*** वियतनाम में सिगरेट स्मोकिंग करना आम बात है और यहां वियतनाम के लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्या बना हुआ है. वियतनाम के स्त्री और पुरुष दोनों सिगरेट पीने में माहिर है. वियतनाम सबसे ज्यादा सिगरेट पीने वाले 15 देशों में से एक है.

*** वियतनाम 16000 से भी ज्यादा तरह के आर्किटेक्चर और 10000 के करीब अलग-अलग आर्किटेक्चर का घर है.

*** वियतनाम काली मिर्च और काजू का भी सबसे बड़ा निर्यातक देश है.

*** वियतनाम के लोग बिल्लियों और कुत्ते का मांस खाने के लिए बदनाम है. लेकिन हाल ही में वियतनाम को पर्यटन अनुकूल गंतव्य बनाने के प्रयासों के तहत चरणबद्ध तरीके से कुछ शहरों में इस पर प्रतिबंध लगाया गया है.

( समाप्त )

About पत्रकार : सदाशिव माछी -"शिव सर्जन"

View all posts by पत्रकार : सदाशिव माछी -"शिव सर्जन" →